
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल द्वारा 15 मई से 05 जून तक पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर अभिषेक राय के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान के तहत विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर जागरूकता कार्यक्रम किए गए।अभियान में प्रभात फेरी, प्लास्टिक प्रदूषण उन्मूलन, सोशल मीडिया कैंपेन, पोस्टर एवं डिजिटल माध्यमों से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही रेलवे कर्मचारियों के लिए प्लास्टिक वेस्ट कम करने को लेकर विशेष कार्यशालाएं भी आयोजित की गईं।
कार्यक्रमों में रेलवे स्टाफ, स्टेशन अधिकारियों और यात्रियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।इस दौरान प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को प्लास्टिक बैग के स्थान पर कपड़े के बैग इस्तेमाल करने के लिए जागरूक करते हुए कपड़े के बैग भी वितरित किए गए। अभियान में मंडल के करीब 200 कर्मचारियों ने सहभागिता निभाई।




