
-आम के पेड़ के नीचे चल रहा था जुए का खेल, ₹8,450 नकद, 52 ताश के पत्ते और पांच मोबाइल बरामद
- वाराणसी मंडल ब्यूरो
Varanasi: कमिश्नरेट वाराणसी के गोमती जोन में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत राजातालाब पुलिस ने जुआ खेल रहे नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹8,450 नकद, 52 ताश के पत्ते और पांच एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, 13 अक्टूबर को राजातालाब थाना पुलिस क्षेत्र में देखभाल और सायंकालीन गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गौरा के सीवान में हीरा के भट्ठे से करीब 40 मीटर पहले आम के पेड़ के नीचे कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
फड़ से नकदी और ताश के पत्ते बरामद
पुलिस की कार्रवाई के दौरान जुए की फड़ से ₹4,150 नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद हुए। वहीं, गिरफ्तार आरोपियों की जामा तलाशी में ₹4,300 नकद मिले। इस प्रकार कुल ₹8,450 नकद बरामद किए गए। इसके अलावा पुलिस ने पांच एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी कब्जे में लिए हैं।
वाराणसी के विभिन्न गांवों के निवासी हैं आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धर्मेन्द्र पटेल और अजय कुमार निवासी ढोलापुर, थाना राजातालाब; अजीत पटेल निवासी करनाड़ाडी, थाना रोहनिया; अजय कुमार निवासी नरोत्तमपुर, थाना लंका; राजा बाबू निवासी ढोलापुर; सोनू कुमार और कमलेश निवासी गौरा; राहुल शर्मा निवासी काशीपुर, थाना राजातालाब तथा धर्मेन्द्र कुमार निवासी मिल्कीचक, थाना रोहनिया के रूप में हुई है।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाना राजातालाब में धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम, 1867 के अंतर्गत आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार, चौकी प्रभारी मातलदेई; उपनिरीक्षक राजेश कुमार मौर्य, चौकी प्रभारी कस्बा राजातालाब सहित हेड कांस्टेबल संजय शर्मा, गिरिजाशंकर, दिलीप कुमार तथा कांस्टेबल रोहित वर्मा, राजू सोनकर और आसिफ हुसैन शामिल रहे।




