
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल ने अपर मंडल रेल प्रबंधक अजय कुमार सिंह के साथ प्रयागराज रामबाग स्टेशन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं एवं रनिंग रूम व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, आरक्षण केंद्र, फुटओवर ब्रिज, लिफ्ट, वॉटर कूलर, यात्री शेड और यार्ड सुधार कार्यों का जायजा लेते हुए सभी कार्य गुणवत्ता और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान रनिंग रूम की स्वच्छता, भोजन गुणवत्ता, विश्राम कक्ष, योग कक्ष, पेयजल और सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी गहन परीक्षण किया गया। अपर महाप्रबंधक ने बंद पड़े फव्वारे को चालू कराने और परिसर की व्यापक साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
About The Author
Views:1





