
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। गाजीपुर थाना जमानिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लावारिस अवस्था में मिले बच्चों को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
दिनांक 26.06.2026 को डायल-112 पर कॉलर नीरज चौधरी द्वारा ग्राम जीवपुर मतसा रोड के पास दो बच्चों के लावारिस अवस्था में मिलने की सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों से पूछताछ की। उन्होंने अपना नाम विजय पुत्र शंकर वनवासी (उम्र लगभग 10 वर्ष) एवं रोशन पुत्र राजेन्द्र वनवासी (उम्र लगभग 08 वर्ष) निवासी ग्राम जलालपुर, थाना जलालपुर, जनपद जौनपुर बताया।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए परिजनों से संपर्क स्थापित किया और आवश्यक सत्यापन के बाद दोनों बच्चों को दिनांक 27.06.2026 को उनके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया।




