
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। जौनपुर जिला जज, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जेल की सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं, भोजन की गुणवत्ता, चिकित्सा व्यवस्था, बैरकों, रसोईघर एवं चिकित्सालय का गहन परीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं तथा उनके त्वरित एवं विधिसम्मत निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही जेल प्रशासन को निर्देशित किया गया कि परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाए तथा स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं एवं बंदियों के मानवाधिकारों से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कारागार व्यवस्था में पारदर्शिता, अनुशासन और मानवीय दृष्टिकोण सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।




