
- वाराणसी मंडल ब्यूरो
वाराणसी। आगामी त्योहारों के मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दो विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। आसनसोल-गोरखपुर के बीच साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन 7 फेरों में, जबकि अमृतसर-बरौनी के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन 9 फेरों में संचालित की जाएगी।
- आसनसोल-गोरखपुर के बीच 7 फेरे
गाड़ी संख्या 03527 आसनसोल-गोरखपुर 16 अक्टूबर से 27 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 13:20 बजे आसनसोल से रवाना होगी। यह ट्रेन चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, बरौनी, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सीवान, भटनी और देवरिया सदर होते हुए अगले दिन सुबह 03:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 03528 गोरखपुर-आसनसोल 17 अक्टूबर से 28 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार को सुबह 06:00 बजे गोरखपुर से चलेगी और गौरी बाजार, देवरिया सदर, भटनी, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, किऊल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, जामताड़ा और चित्तरंजन होते हुए रात 20:45 बजे आसनसोल पहुंचेगी।
इस ट्रेन में कुल 21 कोच लगाए जाएंगे। इनमें वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 2, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 6, शयनयान के 7, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 4 तथा जनरेटर सह लगेज यान और एलएसएलआरडी का एक-एक कोच शामिल है।
- अमृतसर-बरौनी पूजा स्पेशल के 9 फेरे
रेलवे प्रशासन ने अमृतसर-बरौनी-अमृतसर के बीच भी साप्ताहिक पूजा विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। गाड़ी संख्या 04668 अमृतसर-बरौनी 4 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार को रात 20:10 बजे अमृतसर से रवाना होकर तीसरे दिन 02:10 बजे बरौनी पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 04667 बरौनी-अमृतसर 6 अक्टूबर से 1 दिसंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को सुबह 05:05 बजे बरौनी से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 13:50 बजे अमृतसर पहुंचेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में वाराणसी, औंड़िहार, गाजीपुर सिटी, बलिया, छपरा, सोनपुर और हाजीपुर समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी। वाराणसी से बरौनी जाने वाली ट्रेन शाम 17:00 बजे वाराणसी पहुंचेगी, जबकि वापसी में बरौनी-अमृतसर पूजा स्पेशल दोपहर 15:15 बजे वाराणसी जंक्शन पहुंचेगी।
इस ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे, जिनमें वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 1, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 2, शयनयान के 9, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 6 और एसएलआर के 2 कोच शामिल हैं।




