- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। कॉलेज भवन के निर्माण कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसे में हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आने से एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। हादसे के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और साथी मजदूरों व परिजनों में कोहराम मच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार निर्माण कार्य के दौरान राजमिस्त्री ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों के पालन और हाईटेंशन लाइनों के आसपास विशेष सतर्कता बरतने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।





