
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्ट सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा के कथित इस्तीफे को लेकर चल रही चर्चाओं पर ट्रस्ट सदस्य गोपाल राव ने प्रतिक्रिया दी है।
मीडिया द्वारा इस्तीफे से जुड़े सवाल पूछे जाने पर गोपाल राव ने कहा कि बार-बार इस विषय को लेकर प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे मीडिया उनका इस्तीफा लेकर ही मानेगा।
गोपाल राव के इस बयान के बाद ट्रस्ट पदाधिकारियों के इस्तीफे को लेकर चल रही अटकलों पर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, ट्रस्ट की ओर से अब तक महासचिव चंपत राय या सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा के इस्तीफे को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।




