
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या के सिविल लाइन स्थित एक स्थानीय होटल में मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ के डॉक्टरो ने प्रेसवार्ता कर सीएमई कार्यक्रम में स्ट्रोक, क्रिटिकल केयर और किडनी स्टोन के आधुनिक उपचार पर विशेषज्ञों ने जानकारी साझा की। न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. रतीश जुयाल ने बताया कि स्ट्रोक में समय पर इलाज मरीज की जान और मस्तिष्क को बचाने के लिए बेहद जरूरी है। वहीं यूरोलॉजिस्ट डॉ. रोहित कपूर ने कहा कि आधुनिक लेजर और RIRS तकनीक से किडनी स्टोन का इलाज सुरक्षित, कम दर्दनाक और तेजी से रिकवरी वाला हो गया है।
उन्होंने बताया कि अब वे हर महीने के चौथे शनिवार को अयोध्या के देवा हॉस्पिटल और राज राजेश्वरी हॉस्पिटल में ओपीडी के माध्यम से मरीजों को परामर्श देंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य चिकित्सकों को नवीनतम चिकित्सा तकनीकों से अवगत कराना और क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देना था।




