
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी विश्व पर्यावरण उपलक्ष्य में मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (Enhm) श्री अभिषेक राय के नेतृत्व में वाराणसी मंडल के स्टेशनों पर 15 मई से 05 जून 2026 तक पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में गुरुवार को वाराणसी मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों—आजमगढ़, वाराणसी सिटी, बनारस, भटनी, बलिया, छपरा, देवरिया सदर, गाजीपुर सिटी, मऊ, प्रयागराज रामबाग, सीवान एवं सलेमपुर—पर विशेष वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण अभियान चलाया गया। साथ ही स्टेशन परिसरों, रेलवे कॉलोनियों एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान भी संचालित किया गया।

अभियान के दौरान कपड़ा एवं जूट बैग वितरण, “एक स्टेशन-एक उत्पाद” योजना के अंतर्गत पर्यावरण अनुकूल उत्पादों को बढ़ावा देने, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विषयक चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित करने तथा पोस्टर एवं डिजिटल माध्यमों से जनजागरूकता फैलाने जैसे कार्यक्रम किए गए। इसके अलावा प्लास्टिक कचरे को कम करने के उद्देश्य से रेलवे कर्मचारियों के लिए विशेष कार्यशालाओं का आयोजन भी किया गया।




