
-हेलमेट, सीट बेल्ट, गति सीमा और सड़क सुरक्षा को लेकर किया जागरूक; बस चालकों व विद्यालय प्रबंधन को दिए जरूरी निर्देश
- वाराणसी मंडल ब्यूरो
Varanasi/Chandauli: यातायात पुलिस चंदौली की ओर से शनिवार को प्रयाग इंटर कॉलेज, अलीनगर में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट के प्रयोग, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
अभियान के दौरान एडीजी महोदय के निर्देशों के क्रम में विद्यालय में संचालित स्कूल बसों की भी चेकिंग की गई। यातायात पुलिस ने स्कूल बसों में सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं, आवश्यक अभिलेखों तथा यातायात नियमों के अनुपालन की जांच की। अधिकारियों ने वाहन चालकों एवं विद्यालय प्रबंधन को स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
यातायात पुलिस ने विद्यार्थियों को समझाया कि सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसलिए वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करना और सड़क सुरक्षा के प्रति सजग रहना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
यातायात पुलिस चंदौली द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान निरंतर जारी है।





