
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या के सहादतगंज स्थित पॉलिटेक्निक के सामने फॉरएवर लाइन के मैदान में अयोध्या कर्नीवाल प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ। मुख्य अतिथि के तौर पर अयोध्या के सदर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व गोसाईगंज विधायक अभय सिंह व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने फीता काट कर किया शुभारंभ। अयोध्या कर्नीवाल प्रदर्शनी के प्रबंधक वीरेंद्र जायसवाल उर्फ़ लाली ने आए हुए सभी अतिथियों का रामनामा उढ़ाकर व बुके देकर स्वागत किया।
वही प्रदर्शनी के प्रबंधक वीरेंद्र जायसवाल लाली ने बताया कि हमारे प्रदर्शनी का आज शुभारम्भ विधायक जी ने फीता काट कर किया हम सभी आये हुए अतिथियो का आभार व्यक्त करते है।हमारी इस प्रदर्शनी मे तरह तरह झूले, बच्चो के झूले कराकरी कि दुकाने, कपडे, जूते, चूड़ियों, अचार व बच्चो के बचपन कि यादें ताज़ा करने वाली खट्टी मीठी 70 तरह कि टाफियों कि दुकाने और रेस्टोरेंट है। और जल परी झरने के साथ व 17 तरह के सेल्फी पॉइंट्स है। और गर्मियों मे ठंडी का आनंद लेने के लिए स्नो फाल,लंडन ब्रिज़, क्लॉक टावर, आकर्षण का केंद्र बना है।और इसमें इंट्री गेट बटरफ्लाई सुंदरता का केंद्र बना है।
अयोध्या कर्नीवाल प्रदर्शनी मे सुरक्षा कि दृष्टि से 32सी सी टी वी कैमरे,ब्वाउंसर गार्ड, पुलिस बूथ कि सुविधा है। ताकि किसी भी तरह कि असुविधा होने पर सहायता के लिए तत्पर है। इसमें फायर सिलेंडर और एमरजेंसी गेट उपलब्ध है जो आकस्मिक सेवा दे सके। और पार्किंग कि सुविधा मौजूद है।
प्रदर्शनी मे सुरक्षा का खास ख्याल रखा गया है ताकि किसी भी व्यक्ति को कोई असुविधा न हो। ये प्रदर्शनी शाम 5 बजे से रात्रि 11बजे तक मनोरंजन का केंद्र रहेगी और अयोध्या वासी गर्मियों मे परिवार संग इंजॉय कर सकेंगे। वही प्रबंधक वीरेंद्र जायसवाल लाली ने सभी अयोध्या वासियो को इस अयोध्या कर्नीवाल प्रदर्शनी मे आने कि अपील किया है।





