
- वाराणसी मंडल ब्यूरो
वाराणसी। स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहे स्वच्छता पखवाड़े के क्रम में बुधवार को वाराणसी स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। अपर मंडल रेल प्रबंधक ब्रजेश यादव, मंडल यांत्रिक अभियंता दिवाकर वार्ष्णेय एवं स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया गया।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से रेल कर्मचारियों, सफाई मित्रों, वेंडरों और यात्रियों को गीले-सूखे कचरे का उचित पृथक्करण, निर्धारित कूड़ेदान के उपयोग, जल एवं ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही स्टेशन परिसर को स्वच्छ रखने और स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया।
अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान तक सीमित न रहकर दैनिक जीवन का हिस्सा बने, इसके लिए यात्रियों और रेलकर्मियों की सहभागिता जरूरी है।




