
- वाराणसी मंडल ब्यूरो
वाराणसी। चंदौली जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक चंदौली आकाश पटेल ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को उन्होंने गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना तथा प्रत्येक प्रार्थना पत्र के गुणवत्तापूर्ण एवं न्यायोचित निस्तारण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान कुल 19 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से स्वयं वार्ता कर शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए तत्काल निर्देशित किया।
एसपी आकाश पटेल ने अधीनस्थ अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जनसुनवाई में आने वाले नागरिकों के साथ शिष्ट एवं विनम्र व्यवहार किया जाए और प्रत्येक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुनकर तथ्यों एवं गुण-दोष के आधार पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।




