
- वाराणसी मंडल ब्यूरो
वाराणसी। गाजीपुर जिला जज, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM), जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को जिला कारागार का संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था समेत बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार की बैरकों, सुरक्षा व्यवस्था, भोजन, चिकित्सीय सुविधाओं और साफ-सफाई की स्थिति देखी। साथ ही बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
अधिकारियों ने कारागार प्रशासन को बंदियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण करने तथा जेल की सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।




