
- विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय सेमिनार एवं रेफरी रिफ्रेशर कोर्स का आयोजन किया गया
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या, कुमारगंज: आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में “दैनिक जीवन में योग को शामिल करने में योगासन खेलों का महत्व” पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार एवं “योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्णायकों का रिफ्रेशर कोर्स” का आयोजन किया कार्यक्रम का उद्घाटन कुलपति डॉ. पी.एस प्रमाणिक व अन्य अतिथियों ने किया।
कुलपति ने कहा कि आज देश ही नहीं पूरी दुनिया हमारे योग पद्धति को अपना रही है। योग करने से हमारा तन और मन दोनों स्वस्थ रहता है। प्रतिदिन योग की क्रिया से इम्युनिटी सिस्टम मजबूत हो जाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डीएसडब्ल्यू डा. डी. नियोगी ने कहा कि अपने जीवन का कुछ समय योग के लिए अवश्य निकालें। योग के निरंतर प्रयास से कई शारीरिक बीमारियों से बचा जा सकता है।

इस गोष्ठी में राजस्थान से डॉ. अभिनव जोशी एवं हरियाणा से श्री अरिंदम मित्रा जी योग निर्णायकों को योगासन खेल से जुड़े नियमों को समझाने के लिए विशेष रूप से विशिष्ट अतिथि एवं वक्ता के रूप में पधारे तथा छात्रों को योग के महत्वपूर्ण अंगों की बारीकियों को समझाया। राजस्थान से पहुंची प्रशिक्षक डॉ. रीतू मेहता ने योगासन खेलों के माध्यम से मानसिक विकास के विषय में व्याख्यान दिया। विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षकों, वैज्ञानिकों, योगासन खेल के निर्णायकों एवं छात्र-छात्राओं को योगासन, ध्यान, प्राणायाम एवं योग क्रियाओं के महत्व को बताया।
कार्यक्रम में लगभग 200 प्रतिभागियों ने अलग अलग जिलों से प्रतिभाग किया। डॉ. दिवाकर सिंह, आचार्य सुनील कुमार (योगासन स्पोर्ट्स ऐलाइंस एसोसिएशन के सचिव), डॉ. देवनारायण, ने भी अलग-अलग विषयों पर व्याख्यान दिया कराया। छात्र कल्याण अधिष्ठाता डा. डी. नियोगी के संयोजन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजक सचिव डा. दिवाकर सिंह एवं आचार्य सुनील कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस मौके पर विश्वविद्यालय के समस्त अधिष्ठाता, निदेशक, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।





