
-शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर, संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष और संवेदनशील कार्रवाई के निर्देश
- वाराणसी मंडल ब्यूरो
वाराणसी। गाजीपुर पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को नियमित जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस दौरान शिकायतकर्ताओं ने अपनी समस्याओं से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने वर्चुअल माध्यम से संबंधित अधिकारियों से संवाद करते हुए कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और पीड़ितों को समयबद्ध तरीके से न्याय दिलाने का प्रयास किया जाए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतकर्ता की समस्या को संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और कार्रवाई की नियमित समीक्षा करने को कहा गया।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का प्रभावी समाधान कर उन्हें त्वरित राहत उपलब्ध कराना है। पुलिस अधिकारियों को जनता के प्रति संवेदनशील और जवाबदेह रहते हुए शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।




