
-छत पर सूख रहे गेहूं को बकरी के खा लेने पर दो पक्षों में हुआ विवाद, रिश्तेदारों को बुलाकर मारपीट करने का आरोप; इलाज के दौरान अलमदार हुसैन ने तोड़ा दम
- रिपोर्ट: सुरेश त्रिपाठी
Balrampur: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में बकरी के गेहूं खाने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। इस घटना में गंभीर रूप से घायल 60 वर्षीय बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों से पूछताछ शुरू कर दी है।
छत पर सूख रहे गेहूं को बकरी के खाने पर हुआ विवाद
मामला जिले के उतरौला थाना क्षेत्र के गांधी नगर बरदही बाजार का है। जानकारी के अनुसार, एक घर की छत पर गेहूं सूख रहे थे। इसी दौरान बकरी ने गेहूं खा लिए, जिसको लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई।

रिश्तेदारों को बुलाकर मारपीट करने का आरोप
आरोप है कि विवाद के बाद एक पक्ष ने अपने रिश्तेदारों को बुला लिया और दूसरे पक्ष के लोगों के साथ मारपीट की। इस दौरान 60 वर्षीय अलमदार हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, आरोपितों से पूछताछ जारी
बुजुर्ग की मौत के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों से पूछताछ शुरू कर दी है।
मामले में अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विशाल पाण्डेय ने घटना के संबंध में जानकारी दी।




