
टॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री Sreeleela इन दिनों अपनी फिल्मों और मेडिकल पढ़ाई को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। इसी बीच उनका नाम युवा भारतीय क्रिकेटर Tilak Varma के साथ जोड़ा जाने लगा, जिससे सोशल मीडिया पर डेटिंग की अफवाहों का दौर शुरू हो गया।
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि श्रीलीला और तिलक वर्मा एक-दूसरे को सीक्रेटली डेट कर रहे हैं। तिरुमाला में वैकुंठ एकादशी समारोह के दौरान दोनों को अलग-अलग देखे जाने के बाद इन चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया। इसके बाद आईपीएल सीजन में भी यह चर्चा और बढ़ गई, जब श्रीलीला की मां डॉ. स्वर्णलता को कथित तौर पर मुंबई इंडियंस के मैच के दौरान वीआईपी स्टैंड में देखा गया।
सोशल मीडिया यूजर्स ने कई वीडियो और तस्वीरें शेयर कर दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें लगानी शुरू कर दीं। हाल ही में एक वायरल वीडियो में भारतीय क्रिकेटर Suryakumar Yadav, तिलक वर्मा को “प्यार में होने” को लेकर चिढ़ाते नजर आए थे। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे सीधे श्रीलीला से जोड़ दिया।
अब इन अफवाहों पर श्रीलीला की मां डॉ. स्वर्णलता ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ कहा कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है और लोग केवल सोशल मीडिया पोस्ट और सार्वजनिक कार्यक्रमों के आधार पर कहानियां बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्रीलीला और तिलक वर्मा ने कभी आपस में बात तक नहीं की है और यह सारी खबरें पूरी तरह बेबुनियाद हैं।
डॉ. स्वर्णलता ने यह भी बताया कि श्रीलीला इस समय अपने फिल्मी करियर और पढ़ाई पर पूरा ध्यान दे रही हैं। बिजी शूटिंग शेड्यूल के बावजूद वह अपनी NEET-PG परीक्षा की तैयारी में भी जुटी हुई हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल अभिनेत्री का पूरा फोकस अपने प्रोफेशनल गोल्स पर है और वह रिश्ते या शादी के बारे में नहीं सोच रही हैं।





