
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र की तैयारियों का आकलन करने के लिए 15 मिनट की मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस अभ्यास में एयरपोर्ट प्रशासन के साथ विभिन्न सुरक्षा एवं आपातकालीन एजेंसियों ने समन्वित रूप से भाग लिया।
मॉक ड्रिल के दौरान संभावित आपात स्थिति का वास्तविक परिस्थितियों की तरह अभ्यास किया गया, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था, त्वरित प्रतिक्रिया, आपसी समन्वय और राहत एवं बचाव कार्यों की प्रभावशीलता को परखा गया। अधिकारियों ने ड्रिल के माध्यम से विभिन्न एजेंसियों की तत्परता का मूल्यांकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार इस तरह के अभ्यास का उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना, सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना तथा विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।




