
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। पशु क्रूरता और गौ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रामनगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गौ तस्करी के मामले में वांछित अभियुक्त सोनू उर्फ मोहम्मद अजीम (28 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर चल रहे अभियान के अंतर्गत की गई। पुलिस के अनुसार, थाना रामनगर में दर्ज मुकदमा संख्या 0055/2026 में गोवध निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धाराओं में वांछित चल रहे आरोपी को 2 जून 2026 को मुखबिर की सूचना पर मोदी स्कूल तिराहे के पास से दबोचा गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनू उर्फ मोहम्मद अजीम, निवासी ग्राम रेवसा, थाना अलीनगर, जनपद चंदौली के रूप में हुई है।
पूछताछ में आरोपी ने गौ तस्करी से जुड़े वाहनों को चलाने और इस अवैध कार्य से आर्थिक लाभ प्राप्त करने की बात स्वीकार की है।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि गौ तस्करी और पशु क्रूरता में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा अभियान आगे भी सख्ती के साथ जारी रहेगा।





