
- वाराणसी मंडल ब्यूरो पंकज झा
वाराणसी। आधी रात को अलर्ट और त्वरित कार्रवाई। रामनगर थाना क्षेत्र में कस्बा चौकी इंचार्ज शिवम सोनी की सतर्कता के चलते एक संदिग्ध वाहन पकड़ा गया और एक बड़ी वारदात टलने से बच गई।
मामला बटेश्वर बजरंगबली मंदिर के पास का है। नाइट ड्यूटी के दौरान शिवम सोनी को एक ब्लैक फिल्म लगी हुई संदिग्ध कार खड़ी मिली। गाड़ी की सबसे बड़ी खासियत ये थी कि आगे का नंबर प्लेट संदिग्ध था और पीछे कोई नंबर ही नहीं लगा था।
“संदेह हुआ तो तुरंत कस दी कमर”
संदिग्ध स्थिति देखकर कस्बा चौकी इंचार्ज शिवम सोनी ने बिना देर किए गाड़ी की चेकिंग शुरू कर दी। उन्होंने ब्लैक फिल्म को उतरवाकर गाड़ी के अंदर बारीकी से जांच की।
“पूरी रात जांच में जुटे रहे शिवम सोनी”
संदिग्ध स्थिति मिलने के बाद शिवम सोनी ने हार नहीं मानी। उन्होंने पूरी रात मौके पर ही डटकर जांच पड़ताल की। गाड़ी के कागजात, चालक और सवारों से पूछताछ की गई।
रामनगर थाना प्रभारी संजय मिश्रा के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के बाद _संदिग्ध गाड़ी को सीज कर दिया गया है और उसमें सवार लोगों से पूछताछ की जा रही है।
स्थानीय लोगों ने कस्बा चौकी इंचार्ज शिवम सोनी की इस तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा की जमकर सराहना की। लोगों का कहना है कि ऐसी मुस्तैदी के कारण ही क्षेत्र में अपराधियों के हौसले पस्त होते हैं।
फिलहाल पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।




