
- वाराणसी मंडल ब्यूरो पंकज झा
वाराणसी। चन्दौली उच्चाधिकारीगण के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष सैयदराजा अशोक कुमार मिश्रा एवं उ0नि0 लालधर यादव मय पुलिस टीम द्वारा NH-2 (NH-19) हाईवे पर बरठी कमरौर के पास नुहू मेवात होटल के सामने संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान चन्दौली की तरफ से आ रही एक बोलेरो पिकअप UP 65 PT 6796_ को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस टीम को देखकर पिकअप चालक ने वाहन को तेज गति से पुलिस बल पर चढ़ाकर कुचलने व जान से मारने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने त्वरित टैक्टिकल मूव का प्रयोग कर खुद को बचाया, जिसमें कूदने के कारण रिक्रूट आरक्षी ऋषि मिश्रा एवं रिक्रूट आरक्षी राबिन्स विश्वकर्मा को चोटें आईं। अनियंत्रित होकर पिकअप सड़क किनारे डिवाइडर से टकराकर रुक गई। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चालक को मौके से पकड़ लिया।
गिरफ्तार चालक का नाम साजिद पुत्र शाहबान निवासी खुटहनिया, थाना करमा, जिला सोनभद्र उम्र 23 वर्ष है।
बरामदगी में 05 राशि गोवंश (03 गाय, 02 सांड) 01 बोलेरो पिकअप UP 65 PT 6796 ड्राइविंग सीट के बगल से गोवध हेतु प्रयुक्त 01 लोहे का चापड़_ अभियुक्त की जामा तलाशी से 01 वीवो टचस्क्रीन मोबाइल व ₹70 नगद बरामद हुए।
पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह इन गोवंशों को ग्राम बरकछा मिर्जापुर से लादकर बिहार में नसीम शाह निवासी चैनपुर भभुआ के यहाँ वध हेतु ले जा रहा था, जिसके बदले उसे ₹5,000 मिलने वाले थे। आगे एस्कॉर्ट कर रही एक अन्य कार का अज्ञात चालक रास्ते की लोकेशन दे रहा था।
इस संबंध में मु0अ0सं0 0227/2026 धारा 3/5A/5B/8 उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम, धारा 11 पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम, धारा 109 बीएनएस एवं धारा 4/25 आयुध अधिनियम थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली में पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा उ0नि0 लालधर यादव आरक्षी अनिल कुमार यादव रिक्रूट आरक्षी ऋषि मिश्रा_ व रिक्रूट आरक्षी राबिन्स विश्वकर्मा शामिल रहे।




