
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इसके तहत ट्रेन संख्या 19045/19046 सूरत–थावे–सूरत एक्सप्रेस का प्रायोगिक ठहराव दिघवा दुबौली स्टेशन पर प्रदान किया जाएगा। जनसम्पर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह ठहराव 02 मिनट का होगा और इसे यात्रियों की मांग एवं सुविधा को देखते हुए शुरू किया जा रहा है।
नई व्यवस्था के अनुसार, 19045 सूरत–थावे एक्सप्रेस दिनांक 12 मई 2026 से दिघवा दुबौली स्टेशन पर रात 19:20 बजे पहुंचेगी और 19:22 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। वहीं वापसी यात्रा में 19046 थावे–सूरत एक्सप्रेस दिनांक 13 मई 2026 से सुबह 06:28 बजे स्टेशन पर पहुंचेगी और 06:30 बजे प्रस्थान करेगी।
रेल प्रशासन का कहना है कि यह प्रायोगिक ठहराव यात्रियों की भीड़ और स्थानीय जरूरतों को देखते हुए लागू किया गया है, और इसके प्रभाव का आकलन करने के बाद आगे निर्णय लिया जाएगा।इस संबंध में अशोक कुमार, जनसम्पर्क अधिकारी, वाराणसी ने जानकारी प्रदान की।





