
- रिपोर्ट- पंकज झा
वाराणसी।थाना जंसा पुलिस ने अपहरण के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त रवि कुमार उर्फ भानू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 17 वर्षीय अपहृता को सकुशल बरामद कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां ने थाना जंसा में तहरीर देकर बताया था कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री 17 जून 2026 को बिना बताए घर से चली गई थी। तलाश के दौरान जानकारी मिली कि गांव निवासी रवि कुमार उर्फ भानू उसे अपने साथ ले गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने जांच और तलाश शुरू की।
मुखबिर की सूचना पर कुरौना अंडरपास के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा किशोरी को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। मामले में नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।




