
- रिपोर्ट पंकज झा
वाराणसी। मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन के निर्देश एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के नेतृत्व में आज दिनांक 17 मई 2026 को वाराणसी सिटी–भटनी रेलखंड के मऊ स्टेशन पर विशेष किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस अभियान के दौरान बिना टिकट एवं अनियमित रूप से यात्रा करने वाले कुल 832 यात्रियों से ₹4,18,160 (चार लाख अठारह हजार एक सौ साठ रुपये) का जुर्माना वसूला गया।अभियान में वाराणसी रेड, गोरखपुर रेड, छपरा एवं मऊ आई.सी.पी. के कुल 27 टी.टी.ई. तथा आर.पी.एफ. एवं जी.आर.पी. के 7 सुरक्षा कर्मियों ने संयुक्त रूप से भाग लिया।

सघन टिकट जांच अभियान के चलते बिना टिकट यात्रा करने वालों में खलबली मच गई, वहीं टिकट काउंटरों पर टिकट लेने वाले यात्रियों की भीड़ देखने को मिली।वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि सभी यात्री वैध यात्रा टिकट लेकर ही यात्रा करें। उन्होंने बिना टिकट यात्रा को सामाजिक अपराध बताते हुए इससे बचने की सलाह दी।
इस अभियान में सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री पी.एन. मिश्रा, मंडल वाणिज्य निरीक्षक अखिलेश सिंह एवं मुख्य टिकट निरीक्षक विवेक बाजपेयी, रामप्रभाव यादव, मंगल सिंह, अनीश अहमद, रीना, अमित राज, सईद अख्तर, प्रकाश, अमित, पवन राय, संतोष, राजेश, अमृत कुमार, राजेन्द्र, रघुनन्दन, विनय, विपिन विहारी, नसीम अहमद, नौशाद सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।




