
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ: कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकदल के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा से शिष्टाचार भेंट कर पश्चिम उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित 33/11 विद्युत उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि की मांग प्रमुखता से रखी।
इस अवसर पर सांसद चंदन चौहान, छपरौली विधायक अजय कुमार, राष्ट्रीय लोकदल प्रदेश अध्यक्ष व्यापार रोहित अग्रवाल, पूर्व मंत्री योगराज सिंह एवं मंडल अध्यक्ष प्रभात कुमार जी उपस्थित रहे।
ऊर्जा मंत्री ने जनहित को ध्यान में रखते हुए विद्युत उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि हेतु तत्काल कार्यवाही का आश्वासन दिया।
यह पहल पश्चिम उत्तर प्रदेश के किसानों, व्यापारियों एवं ग्रामीण जनता को बेहतर विद्युत व्यवस्था उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।



