
- वाराणसी मंडल ब्यूरो
वाराणसी। चन्दौली मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत चन्दौली पुलिस परिवारों में चल रहे विवादों को आपसी समझ-बूझ से सुलझाने की पहल कर रही है। इसी क्रम में थाना कन्दवा के मिशन शक्ति केन्द्र के प्रयास से एक बिछड़ा दंपती फिर से साथ रहने के लिए राजी हो गया।
पुलिस के अनुसार, पारिवारिक विवाद को लेकर पति व परिजनों के विरुद्ध दिए गए प्रार्थना पत्र के बाद दोनों पक्षों को नोटिस एवं मोबाइल के माध्यम से सूचना देकर मिशन शक्ति केन्द्र बुलाया गया। यहां दोनों पक्षों को पारिवारिक मूल्यों और रिश्तों के महत्व को समझाते हुए बातचीत कराई गई।
समझाइश के बाद दोनों पक्षों ने बिना किसी दबाव के आपसी सहमति से बीती बातों और गलतियों को स्वीकार करते हुए नए सिरे से पति-पत्नी की तरह सम्मानपूर्वक साथ रहने पर सहमति जताई। इसके बाद मिशन शक्ति केन्द्र की टीम ने दंपती को परिजनों के साथ राजी-खुशी भेज दिया।





