
- वाराणसी मंडल ब्यूरो
वाराणसी। प्रयागराज थाना सिविल लाइंस पुलिस ने चोरी के अभियोग में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक ठेला बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर 25 सितंबर 2026 को पोलो ग्राउंड की बाउंड्री के पास से हर्ष कुमार (20), कृष्णकांत (20) और आदिल अली (21) को गिरफ्तार किया गया। तीनों खलासी लाइन, थाना कीडगंज, प्रयागराज के निवासी बताए गए हैं।
कार्रवाई थाना सिविल लाइंस में दर्ज मु0अ0सं0 467/2026, धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) एवं 3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक आलोक कुमार, प्रमोद कुमार, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार तथा कांस्टेबल धीरज कुमार, संदीप कुमार और ब्रह्मजीत सिंह शामिल रहे।





