
- वाराणसी मंडल ब्यूरो
Varanasi: भेलूपुर थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की चार स्कूटी बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विशाल विश्वकर्मा (25 वर्ष) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना, सीसीटीवी फुटेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी को 10 सितंबर की रात करीब 11:50 बजे संकुलधारा पोखरा के पीछे से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से चार दोपहिया वाहन बरामद किए।
मामला भेलूपुर थाने में दर्ज मु0अ0सं0 0521/2026, धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित है। वादी की स्कूटी संख्या UP65FM5607 अज्ञात चोर द्वारा चोरी किए जाने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से UP65FM5607, UP65DA0471, UP65CX8065 और UP65BY0295 नंबर की चार स्कूटी बरामद की हैं।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ भेलूपुर और चेतगंज थानों में चोरी एवं चोरी के माल से संबंधित चार मुकदमे पहले से दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2025 और 2026 के मामले शामिल हैं, जबकि वर्ष 2020 में भी उसके खिलाफ थाना भेलूपुर में चोरी से संबंधित मुकदमा दर्ज हुआ था।
गिरफ्तारी की कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक दुर्गा सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संदीप कुमार सिंह, मनोज कुमार चौहान, श्याम सुंदर समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।





