
-05183/05184 साप्ताहिक विशेष ट्रेन के संचालन अवधि का विस्तार, अक्टूबर से नवंबर तक चलेगी ट्रेन
- वाराणसी मंडल ब्यूरो
वाराणसी। आगामी पर्वों को देखते हुए रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए आजमगढ़-बांद्रा टर्मिनस-आजमगढ़ साप्ताहिक विशेष ट्रेन के संचालन अवधि का विस्तार किया है। गाड़ी संख्या 05183/05184 के कुल 9 अतिरिक्त फेरों का संचालन किया जाएगा।
गाड़ी संख्या 05183 आजमगढ़-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक विशेष ट्रेन अब 3 अक्टूबर से 28 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 05184 बांद्रा टर्मिनस-आजमगढ़ साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन 5 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक प्रत्येक सोमवार को किया जाएगा।
रेल प्रशासन के अनुसार, विस्तारित अवधि में इस विशेष ट्रेन के मार्ग, समय, रेक संरचना एवं ठहराव में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सभी व्यवस्थाएं पूर्ववत रहेंगी।
रेल प्रशासन के इस निर्णय से आगामी पर्वों के दौरान आजमगढ़ और बांद्रा टर्मिनस के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी तथा भीड़ के समय अतिरिक्त यात्री क्षमता उपलब्ध हो सकेगी।





