
- रिपोर्ट: अमित कुमार
विधानसभा बीकापुर क्षेत्र के ग्राम सभा गुंधौर में रात में भीषण विद्युत कटौती को लेकर जताया विरोध तथा अंधेरे में रह रहे ग्रामीणों में वितरित किया कैंडल। सपा सरकार बनते ही ग्रामीण क्षेत्रों तथा शहरी क्षेत्रो में 300 यूनिट मिलेगी मुफ्त बिजली तथा रहेगी 24 घंटे बिजली।
विरोध जताते हुए समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव दिव्यांग पंडित समरजीत ने भाजपा सरकार पर लगाए आरोप- भाजपा सरकार में भीषण विद्युत कटौती से अयोध्या के साथ-साथ पूरे उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में मचा है हाहाकार, ग्रामीण क्षेत्रो के साथ सौतेला व्यवहार अपना रही है भाजपा सरकार, बिल बढ़ोतरी करके सरकार भर रही है अपना खजाना। 2027 में यही प्रदेश की जनता भाजपा सरकार को सिखाएगी सबक, करेगी सत्ता के बाहर।
कार्यक्रम में मजदूर सभा के जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार निषाद, जय राम वर्मा, अवधेश कुमार रावत, जोखू वर्मा, घनश्याम पाल, उदय राज कनौजिया, बृजलाल, सीताराम।





