
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में जनपद अयोध्या की रुदौली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत मां कामाख्या धाम के सैदपुर गांव में समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अनित शुक्ला के नेतृत्व में भव्य जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केक काटकर एवं मिठाइयां वितरित कर सपा प्रमुख का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के नि0 जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने अपने संबोधन में कहा कि अखिलेश यादव की जनहितकारी नीतियां प्रदेश के किसानों, नौजवानों, गरीबों, पिछड़ों, दलितों एवं वंचित समाज के लिए आशा की किरण हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रहा है।
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने अखिलेश यादव के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल राजनीतिक जीवन की कामना करते हुए उनके नेतृत्व में प्रदेश में समाजवादी सरकार बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के आयोजक जिला उपाध्यक्ष अनित शुक्ला ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का आभार प्रकट किया।
सपा के निवर्तमान प्रवक्ता लवलेश पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष छोटे लाल यादव, मो रहीश खान, मेराज खान, रिहान खान, पिंटू वर्मा, महिला सभा ब्लॉक अध्यक्ष रजिया, जिला सचिव राजितराम रावत, डॉ. पुष्कर यादव, नगर अध्यक्ष शिवमंगल मौर्य, रतीपाल यादव, प्रदीप यादव, जमुना रावत, तनवीर अहमद,दीपक यादव,मो0 इंद्रीश, सोहन लाल लाल सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित लोगों द्वारा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर एवं अखिलेश यादव के स्वस्थ, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ किया गया।




