
- वाराणसी मंडल ब्यूरो
वाराणसी। स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत वाराणसी स्टेशन पर शुक्रवार को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। अभियान के अवसर पर मंडल यांत्रिक अभियंता दिवाकर वार्ष्णेय एवं स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता के नेतृत्व में स्टेशन परिसर में वृक्षारोपण किया गया।
इस दौरान रेल कर्मचारियों एवं सफाई मित्रों ने उत्साहपूर्वक पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। वृक्षारोपण के बाद स्टेशन परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। रेलकर्मियों और सफाई मित्रों को स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान स्वच्छ वातावरण के निर्माण में सामूहिक भागीदारी की आवश्यकता पर जोर दिया गया। सभी ने स्टेशन परिसर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल बनाए रखने के लिए निरंतर सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।





