
समाचार टुडे वाराणसी
वाराणसी। रेल प्रशासन ने ग्रीष्मकाल में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी राहत देते हुए 04030/04029 आनंद विहार टर्मिनस–मुजफ्फरपुर–आनंद विहार टर्मिनस ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन के संचालन की घोषणा की है। यह विशेष ट्रेन वाया छपरा संचालित की जाएगी, जिससे पूर्वांचल और बिहार के यात्रियों को सीधा और सुविधाजनक सफर उपलब्ध हो सकेगा। यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनस से 22 अप्रैल से 15 जुलाई 2026 तक प्रत्येक बुधवार को तथा मुजफ्फरपुर से 23 अप्रैल से 16 जुलाई 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को कुल 13 फेरों के लिए चलाई जाएगी।
निर्धारित समय के अनुसार, गाड़ी संख्या 04030 आनंद विहार टर्मिनस–मुजफ्फरपुर ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन सुबह 09:00 बजे आनंद विहार टर्मिनस से प्रस्थान कर मुरादाबाद, बरेली, शाहजहाँपुर, सीतापुर जंक्शन, गोंडा, बस्ती और गोरखपुर होते हुए अगले दिन छपरा, सोनपुर और हाजीपुर के रास्ते सुबह 04:30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 04029 मुजफ्फरपुर–आनंद विहार टर्मिनस विशेष ट्रेन सुबह 06:15 बजे मुजफ्फरपुर से रवाना होकर हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, शाहजहाँपुर, बरेली और मुरादाबाद के रास्ते अगले दिन सुबह 05:30 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी।
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस विशेष ट्रेन में कुल 19 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी का 01 कोच,वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 12 कोच, शयनयान श्रेणी के 04 कोच, एक जनरेटर सह लगेज यान तथा एक एल.एस.एल.आर.डी. कोच शामिल रहेगा।




