
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: ज्येष्ठ माह के चौथे मंगलवार के पावन अवसर पर रिकाबगंज बल्लाहाता स्थित प्राचीन दुर्गा माता मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का भव्य संगम देखने को मिला। देर रात तक चले विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया।
बजरंगबली के चित्र का हुआ विधिवत पूजन
मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। बजरंगबली के चित्र पर फूलमाला अर्पित कर धुप बत्ती जलाकर विधि-विधान से पूजन किया गया। इसके बाद भंडारे का शुभारंभ हुआ जो रात तक अनवरत चलता रहा।

100 वर्षों से चली आ रही है परंपरा
मंदिर की सर्वराकार शैल तिवारी ने बताया कि इस प्राचीन मंदिर में पिछले लगभग 100 वर्षों से लगातार पूजन-अर्चन और विशाल भंडारे की परंपरा चली आ रही है। यह आयोजन क्षेत्र की आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक बन चुका है। हर वर्ग के लोग इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं।
जीर्णोद्धार की दरकार
शैल तिवारी ने बताया कि यह मंदिर सैकड़ों वर्ष पुराना है और अब जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पहुंच चुका है। मरम्मत की सख्त आवश्यकता है, लेकिन आर्थिक सहयोग न मिल पाने के कारण जीर्णोद्धार नहीं हो पा रहा है। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से मंदिर के पुनरुद्धार में सहयोग की।



