
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या। ज्येष्ठ माह की अमावस्या के पावन अवसर पर अयोध्या के जालपा नाल स्थित शनि देव मंदिर में शनि जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस मौके पर मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंदिर के महंत बाबा इन्द कुमार दास ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी शनि जयंती के अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि मंदिर की जिम्मेदारी संभालने के बाद से लगातार इस परंपरा का निर्वहन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि शनि देव को न्याय के देवता के रूप में पूजा जाता है और दूर-दूर से श्रद्धालु मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। भक्त अपनी मनोकामनाएं लेकर शनि देव के चरणों में शीश नवाते हैं और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।
शनि जयंती के अवसर पर पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं की भीड़ देर तक मंदिर में उमड़ी रही और जयकारों से माहौल गूंजता रहा।





