
- रिपोर्ट: अमित कुमार
Ayodhya में शुक्रवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी Shashank Tripathi और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Gaurav Grover तहसील सदर पहुंचे, जहां उन्होंने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना।
अधिकारियों ने मौके पर प्राप्त जनशिकायतों की निष्पक्ष जांच कराने तथा समयबद्ध और विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। समाधान दिवस के दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिनमें राजस्व, पुलिस और अन्य विभागों से जुड़े मामले शामिल रहे।

जिलाधिकारी और एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और संवेदनशीलता बरती जाए, ताकि लोगों को जल्द राहत मिल सके।





