
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी पुलिस ने वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र में हुए सड़क दुर्घटना से जुड़े विवाद में युवक मनीष सिंह की पीट-पीटकर हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। घटना 26 अप्रैल 2026 की है, जब एक कार की टक्कर से एक महिला घायल हो गई थी। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ा और मारपीट के दौरान कार चालक मनीष सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी बाद में बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने अब तक कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि कुछ फरार चल रहे हैं।
फरार अभियुक्तों पर ₹25,000 से ₹50,000 तक का इनाम घोषित किया गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच व थाना फूलपुर की संयुक्त टीम लगातार दबिश दे रही है। पुलिस ने यह भी बताया कि कुछ लोगों पर आरोपियों को शरण देने और सबूत नष्ट करने जैसे आरोपों में अतिरिक्त धाराएं जोड़ी गई हैं। अब तक कई अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है। प्रशासन ने साफ कहा है कि सभी वांछित आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और कानून व्यवस्था बनाए रखी जाएगी।





