
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या। जनपद अयोध्या के निवासी रोहित गुप्ता पुत्र उदयभान गुप्ता ने थाना में दी गई तहरीर में बताया कि 10 जुलाई 2026 को रात लगभग 10:27 बजे उनके बड़े भाई अभिनाश गुप्ता अपनी दुकान से गोदाम की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिजनों के अनुसार हादसे में अभिनाश गुप्ता के कमर, हाथ और उंगली सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनका इलाज जारी है।

पीड़ित पक्ष ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने तथा वाहन की पहचान कर आरोपी को करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
About The Author
Views:0





