
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी के सुंदरपुर–नवादा रोड स्थित केयर हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत हो जाने के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन बड़ी संख्या में अस्पताल परिसर पहुंच गए और वहां विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई और माहौल गरमाने लगा।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा और हालात को नियंत्रित करने के प्रयास शुरू किए। फिलहाल अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस द्वारा परिजनों को समझाने तथा स्थिति को शांत कराने की कोशिश की जा रही है।




