
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
उन्नाव: लखनऊ-कानपुर रेलवे रूट पर शनिवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गंगाघाट रेलवे स्टेशन के पास डाउन लाइन के किनारे अचानक आग लग गई। आग की लपटें तेजी से फैलते हुए रेलवे ट्रैक के पास तक पहुंच गईं, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने तुरंत उन्नाव दमकल विभाग को सूचना दी। दमकलकर्मी मौके पर पहुंचकर समय रहते आग पर काबू पाने में सफल रहे।
फिलहाल रेलवे अधिकारी घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रहे हैं ताकि आग लगने के कारणों का पता चल सके। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत पुलिस या रेलवे कर्मियों को सूचित करें।
About The Author
Views:0





