
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
उन्नाव: थाना समाधान दिवस के अवसर पर उन्नाव के जिलाधिकारी गौरांग राठी और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने थाना सोहरामऊ में जनसुनवाई की।
इस दौरान नागरिकों से सीधे तौर पर शिकायतें सुनी गईं और उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
About The Author
Views:0





