
- रिपोर्ट: राजीव आनन्द
लखनऊ: बीकेटी के किसान पथ पर कुछ दिन पहले आधी रात को बदमाशों ने इथेनॉल से भरे टैंकर को असलहे के बल पर लूट लिया था।
यह टैंकर शाहजहांपुर से लखनऊ डीपो जा रहा था और उसमें लगभग 30 लाख रुपये का इथेनॉल भरा हुआ था।
इथेनॉल टैंकर में जीपीएस सिस्टम लगा हुआ था, जिससे पुलिस ने उसे दुबग्गा थाना क्षेत्र से बरामद किया।
इस लूट कांड में चार बदमाशों के शामिल होने की जानकारी मिली थी, और पुलिस ने गैंग के छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
लूट में इस्तेमाल की गई नई अर्टिगा कार (जिसमें नंबर प्लेट नहीं थी), एक मारुति कार जिस पर ‘अधिवक्ता उच्च न्यायालय’ लिखा था, के अलावा 12 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस और हजारों लीटर इथेनॉल से भरे ड्रम भी बरामद किए गए हैं।
उत्तरी जोन की सर्विलांस टीम ने इस घटना का खुलासा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
About The Author
Views:0





