
- रिपोर्ट: अमित कुमार
पूर्व 40 दिनों से प्रभु झलेलाल जी की आरती भजन कीर्तन संन्त नवलराम दरबार में सैकड़ों की संख्या में माताओ, बहनो, युवा व बुर्जुगो ने भाग लिया अन्त में हवन पूजन के साथ कलश पूजा करके आरती साहब का समापन किया गया
पूर्व संध्या 20 अगस्त को कोहिनूर पैलेस मे “एक शाम प्रभु झूलेलाल के नाम” मे मुख्य अतिथि सिंधी समाज के संदीप भागिया (आई .ए. एस.) प्रबंध निदेशक मध्यांचल विद्युत वितरण निगम एवं विशिष्ट अतिथि जयेन्द्र कुमार, नगर आयुक्त रहें
जिन्होने समाज को एकजुट होने और युवाओं को प्रशासनिक सेवाओं मे आगे आने हेतु प्रेरित किया और मुंबई के विश्वविख्यात सिंधी कलाकार नील रॉकस्टार और निशी धीमचा ने सभी को अपनी कला से मोह लिया और समाज के युवाओं द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया
अंतिम दिवस बहिराणा साहिब की हवन पूजन पश्चात शोभायात्रा संत नवल राम दरबार से झूलेलाल मंदिर से हरी झंडी दिखाकर श्री तेज नारायण पाण्डेय “पवन” ने हरी झंडी दिखाई।
शोभायात्रा में विधायक प्रतिनिधि , अमल गुप्ता,पूर्व सांसद पुत्र विकास सिंह, नि.जिलाध्यक्ष सपा पारस नाथ यादव,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य इंद्रपाल यादव आदि का शाल पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया।
शोभायात्रा की अगुवाई मोहन मध्यान, संरक्षक गिरधारी चावला, राकेश तलरेजा, जय प्रकाश क्षेत्रपाल, ओम प्रकाश अंदानी, अध्यक्ष अमृत राजपाल, नरेन्द्र क्षेतपाल, संदीप मध्यान, धीरज राजपाल, मंत्री पुरुषोत्तम दासवानी, कोषध्यक्ष सुनील मंध्यान, ओम प्रकाश, शंकर राजपाल, दीपक आहूजा, जगदीश वाधवानी, सुखदेव रावलानी, ओम प्रकाश अनदानी, कमल रावलानी, संजय वालेचा, विजय लखमानी, राजकुमार रामानी, ओम मोटवानी, एकांत मेघानी, राजेश जसवानी, आदि ने दिखायी।
जिसमे युवा बच्चे बुजुर्ग और मातृ शक्ति ने भक्ति विभोर होकर झूमते गाते चले जिसमे समाज और देश पर आधारित विभिन्न मुद्दों पर झाकियाँ निकली जिन्होंने पूरे नगर को अपनी ओर आकर्षित किया।
शोभायात्रा का नगर मे विभिन्न स्थानों पर , केंद्रीय दुर्गा पूजा समन्वय समिति, नगर निगम, सिख समाज, श्री श्री महाशक्ति दुर्गा पूजा, साई राजा हातिम चैरिटेबल ट्रस्ट, विभिन्न राजनैतिक दल, बजाजा परिवार, अग्रवाल समाज, श्री रामलीला कमेटी,पार्षद जनों, विभिन्न व्यापारिक संगठन अदि द्वारा स्वागत किया है और सर्वसमाज को एक माला मे पिरोने का संदेश दिया है।
बाहिराना साहिब की महाआरती चौक में संदीप मध्यान एवं साथियो द्वारा कराई गयी।
उपरोक्त सभी आयोजनों मे सभी अतिथियों को माला, पाखर व स्मृतिचिन्ह देकर संस्था द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत मे शोभायात्रा गुप्तारघाट पर पहुंची जिसमे पूरे समाज के लोग अपनी श्रद्धा भाव से साई नितिनराम जी के सानिध्य में भजन भाव किया।
शोभा यात्रा में प्रमुख रूप से पूरे देश को एकता का संदेश देने वाली झांकियां में प्रमुख रूप से उक्त झाकियों ने अपने अभिनय के माध्यम से प्रेरक प्रदर्शन किया।
जिसमें मुख्य रूप से
प्रभु झूलेलाल (ईश्वर एक रूप अनेक)
घर घर की कहानी
मत छीनो बच्चों का बचपन (मोबाइल के दुरूपयोग)
अमृत काल या मृत काल(जंतर~ मंतर)
महागाथा रानी लक्ष्मीबाई
अनपढ़ चलायें सरकार ग्रेजुएट बेरोजगार
अंत मे गुप्तार घाट पर विशाल भंडारे का आयोजन एवं विविध प्रकार के स्टाल लगाए गए।
सभी भण्डारो और दर्शन कराने मे मातृशक्तियों ने विशेष सहयोग किया जिसमे माला खत्री, नीलम मंध्यान, सपना राजपाल, प्रिया वलेशाह, नीलम रहेजा, राजी भारतीय ,शालिनी साधवानी,आदि प्रमुख रूप से रही।
महोत्सव की प्रमुख बात यह भी रही कि पिछले 74 वर्षों से अयोध्या का समस्त सिंधीजन अपने समस्त व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद करके समाज को एक सूत्र में बंधनेे का काम करते हैं।
“संस्था अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अमृत राजपाल ने सभी समाजों का एवं स्वागत करने वाले समाज के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए प देश व अयोध्या की तरक्की उन्नति की कामना की कर जनकल्याण की कामना की एवं समाज की एकजुटता हेतु आभार व्यक्त किया।”
संस्था ने महंत गिरीश पति त्रिपाठी महापौर अयोध्या जी का चौक घंटाघर को भव्य रूप के सजाने के लिए एवं समस्त समस्याओं का निराकरण कराकर विशेष सहयोग किया एवं PWD का भी सहयोग विशेष रूप से रहा।
तीन दिवसीय कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुखिया ओम अंदानी पवन जीवनी, उमेश जीवाणी संजय सावलानी, धनेश बजाज
,संजय मलकानी, रोशन तोलानी, राजकुमार जीवानी, पसुशील केशवानी, धर्मपाल रावलानी, सुनील मंध्यान, डा सुरतानी, जय प्रकाश क्षेत्रपाल, सुखदेव साधवानी, ओम प्रकाश ओमी,हरीश सावलानी,उमेश जीवानी, कमलेश केवलानी, धीरज राजपाल, संदीप मंध्यान, गिरीश राजपाल,विनोद लधानी ,जय आहूजा, कैलाश साधवानी ,दीपक रामानी मनीष मंध्यान, संजय मदान, कमल रावलानी, विकास आहूजा, विपिन खत्री, सौरभ लखमानी, प्रियांशु सावलानी ने अपनी प्रमुख भूमिका निभाई।




