
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: हनुमत होम्यो हॉल, रानोपाली, अयोध्या द्वारा विशाल “निःशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर” का सफल आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण, होम्योपैथिक परामर्श, निःशुल्क दवाइयों एवं फिजियोथेरेपी सलाह का लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम का शुभ उद्घाटन महापौर महन्त गिरिश पति त्रिपाठी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट सहयोग एवं सम्मान समारोह हेतु आशीष पाण्डेय “दीपू” जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
शिविर में अपनी सेवाएं प्रदान करने वाले चिकित्सकों में डॉ. उपेन्द्र मणि त्रिपाठी, डॉ. राजेश कुमार मिश्रा,डॉ. मनीष राय, डॉ. रविकांत त्रिपाठी डॉ. दीपक शुक्ला,डॉ. पवन कुमार अग्रहरि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का विशेष योगदान रहा, जिनमें आकाश गुप्ता, अमरेश मिश्रा, मनीष मौर्य, प्रतीक भज्जा, मनोज गुप्ता, प्रदीप इन्द्रप्रीत बेदी, सत्य प्रकाश परचेता,विजय कन्हैयालाल , संजय अग्रहरि, अवनीश तिवारी आदि का विशेष सहयोग सराहनीय रहा। शिविर के सफल आयोजन में होम्योपैथिक दवा कंपनियों —
- SBL
- R.S. Bhargava
- Adven
- Burnett
- GHR का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम आयोजक डॉ. मनीष राय (बी.एच.एम.एस.) ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, सहयोगियों एवं आमजन का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार जनसेवा हेतु स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे




