
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या समाजसेवी राजेश सिंह मानव उर्फ संत दास ने परिक्रमा मार्ग स्थित उदया तिराहा के निकट हनुमान मंदिर के सामने जमा किए जा रहे कूड़े को हटवाने की मांग को लेकर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त स्थान पर भारी मात्रा में कूड़ा डंप किए जाने से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन में कहा गया है कि कूड़े के ढेर से दुर्गंध फैल रही है तथा संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इससे आसपास के लोग बीमार भी पड़ रहे हैं। संत दास ने नगर निगम की कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि कचरा निस्तारण के लिए स्थापित अधिकांश प्लांट खराब अथवा बंद पड़े हैं।उन्होंने नगर आयुक्त से तत्काल कूड़ा हटवाने और स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की।





