
-‘निर्भीक पत्रकारिता का लिया संकल्प’: समाज में गिरते स्तर पर जताई चिंता
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: हिंदी पत्रकारिता दिवस के शुभ अवसर पर शनिवार को अयोध्या धाम में तीन स्थानों पर संगोष्ठी व सेमिनार का आयोजन किया गया। हिंदी प्रचार प्रसार सेवा संस्थान के केंद्रीय कार्यालय श्रृंगार हाट, प्रेस क्लब फैजाबाद अयोध्या तथा मीडिया सेंटर अयोध्या धाम के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रमों में वरिष्ठ पत्रकारों, साहित्य प्रेमियों व समाजसेवियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
‘साहित्य सम्राट’ के संपादकों सहित कई विभूतियां सम्मानित
हिंदी प्रचार प्रसार सेवा संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सम्राट अशोक मौर्य ने लोकप्रिय पत्रिका ‘साहित्य सम्राट’ के सह संपादक रामकेर सिंह, दिनेश कुमार सिंह ‘वत्स’, वरिष्ठ पत्रकार निकिता, रेनू गुप्ता, रूबी सोनी को सम्मानित किया। वहीं वरिष्ठ समाजसेवी गुड़िया त्रिपाठी, प्रिया शुक्ला, शिल्पी, काजल सिंह पाठक, मधु उपाध्याय, प्रिया श्रीवास्तव को भी अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान दिया गया।
निर्भीक पत्रकारिता का लिया संकल्प
समारोह में सपा महिला सभा जिला अध्यक्ष सरोज यादव, ‘ब्लड मैन’ आकाश गुप्ता, जनमोर्चा के वरिष्ठ पत्रकार सूर्य नारायण सिंह, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र दुबे, जनमोर्चा की संपादक सुमन गुप्ता, कवियत्री विनीता कुशवाहा ‘महक’ सहित तमाम साहित्यकार व समाजसेवी मौजूद रहे। वक्ताओं ने वर्तमान दौर में समाज में पत्रकारिता के स्तर में आ रही गिरावट पर गहरी चिंता व्यक्त की। सभी ने निर्भीक एवं निडर पत्रकारिता के लिए संकल्प लिया।
वक्ताओं ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता ने हमेशा समाज को दिशा दी है। आज तकनीक के युग में भी पत्रकारिता के मूल मूल्य—सत्य, निष्पक्षता और जनहित—से कोई समझौता नहीं होना चाहिए।
कार्यक्रम हिंदी प्रचार प्रसार सेवा संस्थान के केंद्रीय कार्यालय, मौर्य होम्यो हॉस्पिटल के निकट, श्रृंगार हाट अयोध्या धाम में संपन्न हुआ।





