
- वाराणसी मंडल ब्यूरो पंकज झा
वाराणसी। रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के कनेरी मोहन सराय स्थित जनता दर्शन कार्यालय पर बुधवार को विधायक डॉ. सुनील पटेल ने क्षेत्र से पहुंचे लोगों की समस्याएं गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनीं। उन्होंने प्रत्येक फरियादी की शिकायत को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर समस्याओं के तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए।
जनता दर्शन में बिजली, पानी, सड़क, राशन कार्ड, पेंशन और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। विधायक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम जनता की शिकायतों का समाधान निर्धारित समय-सीमा में सुनिश्चित करते हुए इसकी रिपोर्ट भी उपलब्ध कराई जाए।
विधायक डॉ. सुनील पटेल ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सरकार और संगठन की प्राथमिकता है। किसी भी फरियादी को अपनी समस्या के समाधान के लिए भटकना न पड़े, इसके लिए सभी विभागों को संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।
उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जनता दर्शन के माध्यम से प्रत्येक माह क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
इस अवसर पर कार्यालय प्रभारी राजकुमार वर्मा, विनोद पटेल, गोविंद पटेल, अखिलेश पटेल, प्रवीण पटेल, प्रिंस पटेल, बबलू पटेल सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।





