
-कैंट क्षेत्र में जुए के कथित अड्डे को लेकर उठे सवाल, पहले कार्रवाई के बावजूद दोबारा संचालन की सूचना—पुलिस की निगरानी पर भी नजर
- जन-जन पंकज झा की कलम से✍️
वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र में कथित रूप से दोबारा संचालित हो रहे जुए के अड्डे की सूचना ने पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सूत्रों के अनुसार मदीन होटल के पीछे फिर से जुए का कथित सिंडिकेट सक्रिय हुआ है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
बताया जा रहा है कि इससे पहले कैंट क्षेत्र में जुए के एक अड्डे पर पुलिस की कार्रवाई हुई थी, जहां कथित तौर पर तीन काउंटिंग मशीनें भी बरामद हुई थीं। कार्रवाई के बाद कुछ समय तक गतिविधियां शांत रहने के बाद अब उसी क्षेत्र में दोबारा जुए का अड्डा संचालित होने की चर्चा है।
सबसे बड़ा सवाल यही है कि यदि पहले पुलिस कार्रवाई कर चुकी थी, तो फिर जुए का कथित सिंडिकेट दोबारा कैसे सक्रिय हो गया? क्या स्थानीय स्तर पर निगरानी में कोई कमी रह गई, या इसके पीछे किसी प्रभावशाली व्यक्ति का संरक्षण होने की बात महज अफवाह है—इसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है।
अब निगाहें कैंट पुलिस और संबंधित अधिकारियों पर हैं कि कथित अड्डे की वास्तविकता सामने लाने के लिए क्या कार्रवाई होती है। साथ ही यह भी देखना होगा कि क्या एसओजी-2 इस सूचना का सत्यापन कर जुए के नेटवर्क की पूरी कड़ी तक पहुंचती है या नहीं।




